बुधवार, 23 जून 2021

पिरोटन द्वीप (Pirotan Island Marine National Park) के बारे में जानकारी

पिरोटन द्वीप (Pirotan Island Marine National Park)

इस आर्टिकल के माध्यम से मै आपको पिरोटन द्वीप (Pirotan Island Marine National Park) के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ।

पिरोटन द्वीप (Pirotan Island) का नाम कच्छि शब्द "पीर जो थान" के नाम से पड़ा हे इसका मतलब होता हे पीर का स्थान।

अगर आप पिरोटन द्वीप जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस पोस्ट को पढ़कर आप जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी यात्रा को मजेदार बना सकते हैं।

Table of contents

पिरोटन द्वीप (Pirotan Island), अरब सागर में स्थित द्वीप है यह द्वीप गुजरात के जामनगर जिले के पास स्थित है। यह 42 द्वीपों में यह ऐसा द्वीप है जहाँ पर्यटक आ सकते है और घूम सकते हैं।

इस द्वीप के अलावा Narara Island भी पर्यटकों के आने के लिए खुला हुआ है। पिरोटन द्वीप मरीन नेशनल पार्क का हिस्सा है जो की 3 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।

आपको बता दूँ मरीन नेशन पार्क भारत का पहला समुद्री अभयारण्य है जो की 1980 के दशक में स्थापित किया गया था ।

यह जगह उन लोगों को बहुत पसंद आयेगी जो की समुद्री जीव जंतुओं में रूचि रखते हैं। चूँकि Pirotan Island, मरीन नेशनल पार्क का हिस्सा है तो यहाँ पर भी आपको कई दुर्लभ समुद्री जीव दिखाई देंगे।

पिरोटन द्वीप रोज़ी बंदरगाह से 7 समुद्री मील (12.964 KM) तथा बेदी बंदरगाह से 12 समुद्री मील (22.224 KM ) की दूरी पर स्थित है।

खाने पीने की बात करें तो यहाँ पर आप अपने साथ खाना पानी साथ में लेकर आये क्योंकि यहाँ पर इसकी उचित व्यवस्था नही है।

यहाँ आने के लिए वन विभाग, सीमा शुल्क विभाग और बंदरगाहों से अनुमति लेनी पड़ती है। विदेशी नागरिको को इन सब के अलावा पुलिस विभाग से भी अनुमति लेनी पडती है।

Pirotan Island का मुख्य आकर्षण (Pirotan island is famous for)

इस द्वीप पर बहुत ही दुर्लभ जीव जंतु है जो यहाँ के मुख्य आकर्षण है। यहाँ पर पेलिकन, हेरिंग गुल, सी गल, ब्लैक हेडेड गल और विभिन्न प्रकार के वैडर जैसे सुंदर पक्षी आनंद प्रदान करते हैं।

इसके अलावा जेली फिश, स्टार फिश, समुद्री सांप, समुद्री स्लग, हर्मिट केकड़े, हरे समुद्री कछुए, ऑक्टोपस, समुद्री घोड़े और डॉल्फ़िन जैसे अविश्वसनीय समुद्री जानवर भी देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा ख्वाजा खिजेर रहमतुल्लाह की दरगाह भी यहाँ पर है जिससे पर्यटक यहाँ पर इनके दर्शन के लिए आते रहते हैं।

ख्वाजा खिजेर रहमतुल्लाह की दरगाह

यह द्वीप डॉलफिन, समुद्री एनीमोन, पफ़रफ़िश, ऑक्टोपस जैसे जीवों का घर है. इस द्वीप पर सदियों पुराना प्रकाश स्तम्भ है।

घूमने का अच्छा समय (Best Time to Visit Pirotan Island)

वैसे तो आप किसी भी मौसम में पिरोटन द्वीप की यात्रा कर सकते हो लेकिन नवम्बर से फरवरी के महीने, शांत मौसम होने के कारण यात्रा के लिए अच्छे माने गये हैं।

ठहरने के लिए जगह

द्वीप पर ठहरने के लिए कोई भी व्यवस्था नही है अगर आपका जुगाड़ है तो आप द्वीप पर ठहर सकते हो नही तो मुख्य शहर में ही कमरा या होटल बुक कर सकते हो।

Pirotan Island कैसे पहुंचे? (How to go Pirotan Island from Jamnagar)

निकटतम बदरगाह बेदी में हैं। इसके अलावा जामनगर बंदरगाह और सिक्का बंदरगाह भी है. बंदरगाह पहुँचने के बाद इस द्वीप पर पहुँचने के लिए नाव से यात्रा करनी पड़ती है जिसमे 2 -3 घंटे का समय लगता है।

सड़क मार्ग - जामनगर निकटतम प्रमुख शहर है जहाँ से आप पिरोटन द्वीप जाने के लिए जरूरी वाहन प्राप्त सकते हो. जामनगर गुजरात के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग - जामनगर रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है यहाँ पहुँचने के बाद पिरोटन द्वीप की यात्रा कर सकते हो।

हवाई मार्ग - जामनगर हवाई अड्डा, मुख्य शहर से 10 किमी दूर है। यह हवाई अड्डा मुंबई और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा है।

अंतिम शब्द - उम्मीद करता हूँ पिरोटन द्वीप (Pirotan Island Marine National Park) के बारे में लिखी गयी पोस्ट आपको अच्छे से समझ आई होगी इसी तरह की जानकारी के लिए ब्लॉग पर विजिट करते रहें.

Pirotan Island Map

Previous Post
Next Post

0 comments: