शनिवार, 15 जनवरी 2022

Ro Ro Ferry क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में

Ro Ro Ferry in Hindi: यहां हमने Ro Ro Ferry के बारे में Hindi में details दी हैं। पोस्ट को पढ़कर पूरी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं.

दोस्तों, अगर आपको अलग अलग जगहों पर घूमने में मजा आता है और आप नई नई चीजों का अनुभव करने का शौख रखते है तो आपको एक बार रो रो फेरी की सवारी जरूर करनी चाहिए।

रो रो फेरी पर सवारी करने पर आपको एक अलग ही तरह का अनुभव मिलेगा जो शायद आपने पहले कभी मसहूस नहीं किया होगा।

Ro Ro Ferry क्या है?

Ro Ro Ferry in Hindi

Ro Ro Ferry का full form यानी पूरा नाम “Roll-on Roll-off Ferry” है। ‘रोल-ऑन रोल-ऑफ’ का मतलब किसी सामान को लादना और फिर उसे उतारना।

इसमें एक ऐसी कार्गो शिप (Ferry) होती है जिसमें पैसेंजर के साथ ही बाइक, कार, ट्रक जैसी बड़ी गाड़ियों को भी लोड करके एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता है।

इस ferry को चलाने का उद्देश्य किन्हीं दो जगहों की बीच की दूरी और यात्रा में लगने वाले समय को कम करना होता है. Ro Ro Ferry समुद्र के छोटे रास्ते से होते हुए कम समय में ही व्यक्ति को उसके वाहन समेत गंतव्य स्थल पर पहुंचा देती है।

Ro Ro Ferry sitting arrangement and canteen system

Ro Ro फेरी में 3 क्लास में लोगों की बैठने और खाने पीने की व्यवस्था होती है :

  • Executive Class
  • Business Class
  • Ro Ro Ferry Lounge Class

Ro Ro Ferry Executive Class

Executive Class में एक ही हॉल में लगभग 100 से भी ज्यादा लोगों की कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था होती है। इसी हॉल में लोगों के नाश्ते पानी के लिए कैंटीन की भी व्यवस्था की गई होती है। रो रो फेरी में खाने पीने की चीजे कोई बहुत ज्यादा महंगी नहीं होती है।

Ro Ro Ferry Business class

Ro Ro ferry के Business Class में एक हॉल में लगभग 50 लोगों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी व्यवस्था होती है। इस हॉल में भी आपको खाने पीने के लिए एक कैंटीन मिल जाएगा।

Ro Ro Ferry Lounge Class

इस हॉल में लगभग 10 से 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। यहां पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं बल्कि सोफा लगे रहते हैं।

Ro Ro Ferry की विशेष बातें

अन्य वाहनों के जैसे Ro Ro Ferry में ऐसा नहीं होता है कि आपको पूरी यात्रा के दौरान एक ही जगह पर बैठे रहना है। आप Ferry के शुरू हो जाने के कुछ देर बाद अपनी सीट से उठकर पूरे ship पर घूम सकते हैं और नजारे का आनंद ले सकते हैं।

यात्रा के दौरान Ro Ro Ferry आपके समय और पैसों दोनों को बचाती है जो कि आज के समय में बहुत जरूरी है Ro Ro Ferry में पैसेंजर के मनोरंजन के लिए टीवी भी लगे होते हैं जिससे आप एक जगह पर बैठ कर यात्रा करते हुए भी बोर नहीं होंगे।

Ro Ro Ferry ticket price/fare

अलग अलग क्लास के हिसाब से Ro Ro Ferry का ticket price/ fare (किराया) अलग अलग लगता है। जब Ro Ro Ferry Service शुरू हुई थी उस समय Executive Class का ticket price 500 रुपए, Business Class का ticket price 700 रुपए और Lounge Class का ticket price 1500 रुपए था।

वर्तमान समय में इसका किराया 500 से 1500 के बीच, कम या ज्यादा भी देखने को मिल सकता है। Roll-on Roll-off Ferry में वाहन को ले जाने का अलग से किराया लगता है। वाहन के type के हिसाब से आपको 100 से 1000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

India’s First Ro Ro Ferry service

India की first Ro Ro Ferry service भावनगर के घोघा से दक्षिणी गुजरात के दहेज के बीच शुरू हुई थी। इसका नाम Ghogha-Dahej Ro Ro Ferry था। इसका launch 22 अक्टूबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। इस सर्विस के शुरुआती फेज में 615 करोड़ का खर्चा आया था।

घोघा से दहेज जाने वाली यह Ro Ro Ferry ना सिर्फ भारत की सबसे पहली रो रो फेरी है बल्कि यह पूरे दक्षिणी एशिया की भी सबसे पहली रो रो फेरी है।

भावनगर के घोघा से दक्षिणी गुजरात के दहेज के बीच की दूरी सड़क यात्रा के दौरान 360 किलोमीटर पड़ती है जबकि समुद्र के रास्ते यह दूरी मात्र 32 किलोमीटर रह जाती है और सड़क से यात्रा करने पर 7 से 8 घंटे लग जाने वाला यह समय रो रो फेरी के माध्यम से मात्र 1 घंटे में तब्दील हो जाता है। (स्त्रोत – DD News)

बाद में घोघा-दहेज रो रो फेरी को कई कारणों से 2020 में पूरी तरह बंद कर दिया गया।

Ghogha - Hazira RORO/ROPAX service

भावनगर के घोघा से सूरत के हजीरा तक जाने के लिए Ghogha -Hazira RORO/ ROPAX service की शुरुआत अगस्त, 2020 में की गई।

घोघा से हजीरा सड़क से जाने पर 375 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी लेकिन अगर आप समुद्र के रास्ते से जाते हैं तो आपको मात्र 60 किलोमीटर की दूरी ही तय करनी होगी।

सड़क के रास्ते जाने पर पहले 10 से 12 घंटे लगते थे जबकि रो रो फेरी के माध्यम से अब सिर्फ 4 से 5 घंटे ही लगते हैं। यह सर्विस वर्तमान में भी चालू है।

Ghogha -Hazira Ro Ro Ferry की टिकट बुक करने के लिए आप DG SEA CONNECT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Mumbai-Mandwa Ro-Pax ferry service

गुजरात की तरह ही मुंबई में भी रो रो फेरी शुरू की गई है। इसे इसे Mumbai-Mandwa Ro-Pax ferry का नाम दिया गया

मुंबई से मंडवा बीच की 111 किलोमीटर की दूरी समुद्र के रास्ते 19 किलोमीटर की दूरी में बदल जाती है जिसे मात्र 1 घंटे में पार किया जा सकता है।

Mumbai-Mandwa Ro-Pax ferry की खास बात यह है कि इस पर आप अपने पालतू जानवरों को साथ लेकर भी जा सकते हैं।

Mumbai-Mandwa Ro-Pax ferry की टिकट बुकिंग के लिए आप M2M FERRIES की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

M2M FERRIES की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको टिकट प्राइज, वाहन का किराया, पालतू जानवर का किराया जैसे सभी details विस्तार से मिलेंगी।

अंतिम शब्द -

सामान और पैसेंजर को एक साथ एक ही कार्गो नौका के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए Ro Ro Ferry का इस्तेमाल किया जाता है।

तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई Ro Ro Ferry के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी। आपको बता दूँ गुजरात के अलावा, असम, गोवा, इंडिया- बंगलदेश, केरला, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी यह सेवा दी जाती है.

Ro Ro Ferry in Hindiपर लिखी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं इसी तरह की पोस्ट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Previous Post
Next Post

1 टिप्पणी: