दोस्तों, चाहे आपकी नई नई शादी हुई हो या आप अपनी लाइफ से बोर होकर किसी ऐसे जगह पर जाना चाहते हों जो काफी relaxing और pleasant हो तो आपके लिए Mount Abu से बेहतरीन और कोई जगह नहीं हो सकती है।
इसलिए हम आपके लिए Mount Abu की सारी जानकारी लेकर आएं हैं जिससे आप अगर इस जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सारी चीजें समझ में आ जाये।
यहाँ हम आपको माउंट आबू के बारे में सारी जानकारी देंगे जैसे माउंट आबू कैसा है? वहां घूमने के लिए क्या क्या है, जाने का सही समय क्या है? मौसम कैसा रहता है?
इसके अलावा Mount Abu कैसे पहुंचे? और माउंट आबू के पास ठहरने के लिए स्थान क्या है? के बारे में भी जानकारी देंगे।
इस सभी की जानकारी हासिल करने के बाद आप आराम से माउन्ट आबू आकर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं माउंट आबू के बारे में।
माउंट आबू की जानकारी - About Mount Abu
माउंट आबू एक हिल स्टेशन है जो राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित है, जो कि गुजरात बॉर्डर से काफी नजदीक है. यह राजस्थान में एक मात्र हिल स्टेशन है।
रेगिस्तानी राज्य में होने के बावजूद भी माउंट आबू में नदी, तालाब, झरने और सदाबहार जंगल मौजूद हैं, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
इसलिए माउंट आबू को "an oasis in the desert" भी कहा जाता है। माउंट आबू बहुत सी आकर्षक पर्यटक जगहों से भरा पड़ा है। इस जगह को पूरा घमने के लिए 3 से 4 दिन तक का समय लगता है।
माउंट आबू की जलवायु काफी शांत और मन को लुभाने वाली होने के कारण लोग अक्सर यहां Relax करने और एंजॉय करने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़े: उदयपुर में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहमाउंट आबू का मौसम - Mount Abu Weather
पूरे साल माउंट आबू का मौसम एक जैसा नहीं रहता। गर्मियों में 31 - 36°C के तापमान के साथ यहां का मौसम हल्का गर्म रहता है।
बरसात में 28 - 34°C तक तापमान रहता है और रुक रुक के बारिश होती रहती है जिसके कारण माउंट आबू का मौसम हल्का ठंडा रहता है।
जबकि सर्दियों में 16 - 22°C तक तापमान होने के कारण माउंट आबू का मौसम काफी ठंडा और लुभावना होता है।
माउंट आबू के दर्शनीय स्थल / माउंट आबू में घूमने के लिए क्या क्या है? - What Mount Abu is famous for?
माउंट आबू में घूमने के लिए बहुत सारे दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जैसे
1. देलवाड़ा जैन मंदिर - यह मंदिर 5 जैन मंदिरों का समूह है। इसे दिलवाड़ा मंदिर भी कहते हैं।
2. नक्की झील - यह माउंट आबू का सबसे प्रमुख पॉइंट है. यहाँ पर रुकने के लिए काफी व्यवस्था है।
3. गुरुशिखर चोटी - यह माउंट आबू की सबसे ऊंची चोटी है जो अरावली पर्वतमाला के क्षेत्र में आता है।
4. अरबुडा देवी मंदिर - अरबुडा देवी मंदिर को माउंट आबू का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है।
5. अचलगढ़ किला - आबू का किला, जिस परमार शासकों ने बनवाया था, उसी के भग्नावशेष पर महाराणा कुम्भा ने अचलगढ़ किला बनवाया।
इसके अलावा, आप Sunset point, Dhrudhiya Waterfall, Honeymoon point और Trevor's Tank जैसे दर्शनीय स्थलों पर जरूर घूमें।
माउंट आबू में करने लायक चीजें - Thing to do in Mount Abu
दोस्तों, अगर आप माउंट आबू जाने का प्लान बना रहें हैं तो वहां जाने के बाद आपको यह चीजें जरूर करनी चाहिए
1. दर्शनीय स्थलों की यात्रा - अगर आप माउंट आबू जाते हैं तो वहां जितने भी दर्शनीय स्थल हैं, उन सभी की यात्रा जरूर करें। सिर्फ एक दो चीजें देखकर वापस ना आएं।
2. नौका विहार - माउंट आबू के नक्की झील में boating जरूर करें।
3. ट्रैकिंग - अगर आपको पहाड़ पर चढ़ना अच्छा लगता है तो, गुरुशिखर चोटी की चढ़ाई जरूर करें।
4. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य - माउंट आबू के वन्यजीव अभयारण्य में तरह तरह के विदेशी पक्षियों और जानवरों को देखने का लुफ्त जरूर उठाएं।
5. सूर्योदय और सूर्यास्त - माउंट आबू के Sunset point पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।
6. हाइकिंग - नक्की झील से सनसेट प्वाइंट तक जाने के लिए आप हाइकिंग वाले रास्ते को चुन सकते हैं और हाइकिंग का मजा ले सकते हैं।
इसके अलावा आप हॉट एयर बलून राइडिंग, मगरमच्छ और चिड़ियों को देखना, नक्की झील मार्केट से शॉपिंग आदि चीजें कर सकते हैं।
माउंट आबू जाने का सही समय - Which time is best for Mount Abu?
माउंट आबू एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप पूरे साल कभी भी घूम सकते हैं। यहां पर घूमने और करने के लिए इतनी सारी चीजें हैं कि आप चाहे साल के किसी भी मौसम में आएं, लेकिन आपको यहां मजा ही आएगा
फिर अगर आप माउंट आबू जाने का सही समय की तलाश कर रहें हैं तो हम आपको बता दें कि नवंबर से अप्रैल के बीच यहां आकर एंजॉय कर सकते हैं।
यह समय ठण्ड का समय होता है. अगर आपको ज्यादा ठंड पसंद नहीं है तो आप March या April में यहां आकर एंजॉय कर सकते हैं।
माउंट आबू की प्रमुख स्थानों से दूरी
माउंट आबू उदयपुर हवाई अड्डा से मात्र 185 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आबू रोड रेलवे स्टेशन’, माउंट आबू से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर है इस रेलवे स्टेशन पर जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद और जोधपुर से सीधे ट्रेन मिलती है।
माउंट आबू कैसे पहुंचे? - How to Reach Mount Abu
अगर आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं तो कश्मीरी गेट बस अड्डा से Mount Abu के लिए Direct बस ले सकते हैं।
हवाई जहाज - आप चाहे जहां भी रहते हों, वहां से Mount Abu पहुंचने के लिए आप या तो सीधे उदयपुर या जयपुर हवाई अड्डा (जो भी पास पड़े)का टिकट करवा लें उदयपुर हवाई अड्डा से आपको Mount Abu पहुंचने के लिए आराम से बस या टैक्सी मिल जायेगी।
रेलवे के जरिये - ‘आबूरोड रेलवे स्टेशन’ का टिकट करवा लें। आबू रोड रेलवे स्टेशन से आपको Mount Abu पहुंचने के लिए आराम से बस या टैक्सी मिल जायेगी।
रोड के माध्यम से - यहाँ पहुँचने के लिए पहले आबूरोड आना पड़ेग। आबू रोड आप बस या कार से पहुँच सकते है. इसके बाद यहाँ से माउंट आबू बस, जीप से या टैक्सी से जा सकते है।
माउंट आबू के पास ठहरने के लिए स्थान - Mount Abu Hotels
अगर आप माउंट आबू के पास ठहरने के लिए hotels के बारे में सोच रहे तो इनमें से किसी भी एक होटल में रुक सकते हैं
माउंट आबु पर और भी कई सारी Hotels है Hotels के बारेमें ज़्यादा जानकारी और बुकिंग करने के लिए booking.com पर विज़िट करें
माउंट आबू जाने का खर्चा - Costs for visit Mount Abu
माउंट आबू जाने में पहले तो आपके घर से Mount Abu तक जाने का किराया लगेगा। ये खर्च आपके घर और माउंट आबू की बीच की दूरी पर निर्भर करता है।
इसके बाद माउंट आबू के किसी भी होटल में 2 लोगों के लिए एक दिन का 2 हजार से 3 हजार रुपए रहने का खर्चा लगेगा इसके बाद प्रातिदिन 2 लोगों के घूमने और खाने में लगभग 1 हजार रुपए का खर्चा आएगा
क्या माउंट आबू के लिए 2 दिन काफी हैं? Is 2 days enough for Mount Abu?
जी हां 2 दिन माउंट आबू के सभी प्रमुख स्थानों पर घुमने के लिए काफी हैअंतिम शब्द
इस आर्टिकल में माउंट आबू की सारी जानकारी जानकारी दी है। अगर आप भी अपनी लाइफ में किसी मजेदार और सुकून भरे जगह पर घूमना चाहते हैं तो एक बार Mount Abu जरूर जाएं।
0 comments: