शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

दीव पर्यटन की जानकारी हिंदी में - Diu Tourism in Hindi

दीव एक खूबसूरत पुर्तगल (Portugal) सभ्यता का खूबसूरत आईलैंड है। दीव अपने समुद्र तट और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। दीव गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र समुद्रीटापू प्रायाद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित दीव आईलैंड चारों ओर पानी से घीरा तकरीबन 40 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

पुराने समय में दीव अरब सागर समुद्र तट के मुख्य बंदरगाह में गिना जाता था। दीव आईलैंड को अरबसागर का मोती कहते हैं। दीव शहर गुजरात का मिनी गोवा है।

पर्यटक दीव पहुंचते ही मंत्रमुग्ध हो जाने वाली खूबसूरती देखकर यहां के दीवाने हो जाते हैं। नीला समुंद्र, समुद्र तट पर ताड़ के पेड़ रेत और नीले समुद्र में सूरज की किरने अपना रंग बिखरती है ऐ नजारा अदभुत होता है ऐसा एहसास होता है कि आप फॉरेन कंट्री में आ गए है।

रोड से लदे एकदम नजदीक समुद्र तट और दूर-दूर तक नीला समुद्र यहां के अद्भुत नजारे पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दीव में घूमने लायक पर्यटन स्थल – Best Tourist Places To Visit In Diu

पुराने समय में पोर्तुगीज सभ्यता का शहेर रह चुके दीव मैं आज भी पोर्तुगीज आर्किटेक्चर की झलक देखने को मिलती है। दीव पहेचाना जाता है खूबसूरत समुद्र तट, गुफाएं, किल्ले, पुराने चर्च, म्यूजियम, मंदिर और यहां के जेल के लिए प्रख्यात है।

नागवा बीच

nagoa beach diu gujarat

नागवा बीच दीव का सबसे प्रसिद्ध बीच है। नागोवा समुद्र तट बूचडवाड़ा प्रांत में स्थित है नागवा समुद्र तट घोड़े की नाल जैसे आकर मैं दिखता है। जो तकरीबन 2.5 किलोमीटर में फैला है।

नागवा समुद्र तट पर ताड़ के पेड़ नीला समुंद्र और एक दम शांत समुद्र तट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है नागवा समुद्र तट पर वॉटर स्पोर्ट ,बोटिंग ,स्विमिंग , रेत पर आर्ट, फोटोशूट इत्यादि।। पास में काफी सारी 5 स्टार होटल एवं रेस्टोरेंट है जहां पर आप रुक सकते हो।

नागवा बीच के बारेमे ज्यादा जानकारी

डायनासोर पार्क - Dinosaur Park In Diu

Dinosaur Park

नागवा बीज के करीब समुद्र तट के किनारे बच्चों के लिए शांत माहौल में डायनासोर पार्क है। यहां पार्क बच्चों के लिए पसंदीदा जगह है। इस पार्क में डायनासोर की कई सारे पिसीज और समुद्ररी जीव के स्टेचू है। समुद्र के किनारे बैठकर पर्यटन समुद्र की बड़ी-बड़ी लहरें देखने का आनंद ले सकते हैं। यहां का समुद्र किनारा शांत नहीं है इसलिए यहां पर स्विमिंग करना मना है।

दीव किल्ला पौराणिक पर्यटन स्थल – Diu Fort Tourist places In Hindi

Diu Fort

दीव किल्ले का निर्माण तकरीबन 1535 से 1541 मैं पोर्टुगीजो द्वारा करवाया गया था। किले के चारों ओर समुद्र और एक लाइट हाउस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनवाया गया था जो आज भी उपयोग हो रहा है। किले के ऊपर कई सारे तोप लगवाएं जो आज भी पर्यटन ओ को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दीव का यह किला पोर्टगर्ल सभ्यता और वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। इस किले ने कई सारे युद्ध देखें है। दीव का यह पूरा किला पुर्तगालिन वास्तु कला में बनवाया गया है।

दीव किल्ले से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारो साथ पर्यटक यहां पर किले के ऊपर से दूर-दूर तक फैले समुद्र को निहार सकते है और अपना टाइम बिता सकते हैं।

दीव का किल्ला समुद्र के किनारे होने की वजह से यहां पर पर्यटक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकते हैं यहां पर कई सारे फिल्म शूटिंग और वीडियो शूटिंग हुई है।

पानीकोटा दीव का खूबसूरत पर्यटन स्थल – Panikota Diu Tousrist Places In Hindi

दीव से थोड़ी दूरी पर समुद्र में पोर्टुगीजो ने एक पानी कोटा किला बनवाया था। जो दीव किले का एक हिस्सा है। पानी कोटा किले के ऊपर एक लाइट हाउस, मिनी ट्रेन, लिफ्ट अंडर वॉटर सुरंग, इत्यादि सुविधा से सजाया गया था।

पानी कोटा दीव किले का दूसरा हिस्सा है। किस किले में पहले पोर्टुगीज रहा करते थे। बाद में इस किलेका जेल के रूप में उपयोग होने लगा। पानी कोटा किल्ले तक पहुंचने के लिए पर्यटक को बोटिंग का सहारा लेना पड़ता है। यहां तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है वोटिंग का पानी कोटा किला 450 साल के बाद भी जो का त्यों खड़ा है,आज भी लेकिन अब यहां पर पर्यटक को घूमने जाने पर पाबंदी है। लेकिन कुछ समय बाद केंद्र सरकार निर्णय के बाद यहां पर पर्यटक के लिए यह किला खोल दिया जाएगा।

गुजरात का खूबसूरत न्यू पर्यटन स्थल ग्रेट केनियन ऑफ इंडिया कडीया ध्रो

नायडा गुफाएँ (नैदा गुफाएं) दीव का मशहूर पर्यटन स्थल – Noida Caves Famous Tourist place In Diu

नोएडा गुफाएं किले के एकदम नजदीक भूल भुलैया सुरंगो की एक बड़ी श्रृंखला है।

नोएडा गुफाएं के बारे में! ऐसी मान्यता है की पुर्तगल ने दीव के निर्माण कार्य मैं सारा पत्थर और मलबा यहां से निकाला था। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि नोएडा गुफाएं प्राकृतिक रूप से बने हैं। नोएडा गुफाएं फोटोग्राफी के लिए एकदम बेस्ट पैलेस है नोएडा गुफा में दिन में सूरज की किरणें गुफा के अंदर प्रवेश करती हैं तब अदभुत दृश्य देखने को मिलता है। नोएडा गुफाएं फोटोग्राफी के लिए एकदम बेस्ट पैलेस है।

गंगेश्वर महादेव देवालय – Gangeshwar Mahadev Devalay Diu

गंगेश्वर महादेव भगवान शिव को अर्पित है गंगेश्वर महादेव समुद्र के एकदम नजदीक स्थित है जब समुद्र ज्वाहार की लहरें आती है तब भगवान शिव के 5 शिवलिंग पर अपना पानी बीखेरती है। महाभारत काल में जब पांच पांडव को 14 साल वनवास हुआ था तो वह कुछ समय इसी गुफा में रुके थे इन पांचों भाइयों ने यहां पर 5 शिवलिंग की स्थापना की थी ए मंदिर 5000 साल पुराना है। श्रावण मास में यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालुओं आते हैं।

चक्रतीर्थ समुद्र तट और सूर्यास्त बिंदु – Chakratirth Beach and Sunset Point

सतयुग में भगवान विष्णु जब जालंधर दानव का संघार करने उतरे तब इसी जगह से अपना सुदर्शन चक्र छोडा था इसलिए इस क्षेत्र का नाम चक्रतीर्थ स्थल पड़ा है।

यहां पर समुद्र में छोटे-छोटे पहाड़ बेहद खूबसूरत देखने को मिलेंगे ।पहाड़ों से टकराती लहरी और एक दम शांत स्थान है पास की पहाड़ी में भगवान शिव का एक मंदिर है इस पहाड़ी पर सूर्यास्त खूबसूरत नजारा देख सकते हो।

सेंट थॉमस चर्च (दीव म्यूजियम) पर्यटन स्थल – St. Thomas Church (Diu Museum) Tourist places

सेंट थॉमस सर्च 1589 मैं बनवाया गया था! आजादी के बाद भारत सरकार ने इसे 1992 मैं म्यूजियम में बदल दिया गया है।

दीव मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है और भारत के चुनिंदा चर्च में गिना जाता है।

आज इस म्यूजियम में पुर्तगालिन समय के ,वुडन स्कॉल्टन ,स्टोन स्कॉल्टन ,छोटे-बड़े स्टेचू ,शिलालेख ,इत्यादि कीमती चीज वस्तु और दीव की ऐतिहासिक एवं पौराणिक वस्तुएं संभाल कर रखी है।

घोघला बीच – Ghoghala Beach Diu

Ghoghla Beach

घोघला बीच बहुत खूबसूरत समुद्र तट और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए दीव के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। घोघला बीच को 2020 में ब्लू फ्लैग रेट हासिल हुआ है। दीव शहर के उत्तर में स्थित यह समुद्र तट घोघला गांव के करीब स्थित है इसलिए इस बीच को घोघला बीच के नाम से जाना जाता है।

घोघला बीच पर पर्यटक समुद्र के किनारे वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकते हैं जैसे कि पैरासेलिंग, सर्फिंग, मोटरबाइकिंग, बोट सवारी, हॉर्स राइडिंग, कैमल राइटिंग्स, और समुद्र के किनारे रेत में आर्ट कला कर सकते हैं।

घोघला बीच समुद्र तट पारिवार छुट्टियों के लिए सबसे बेस्ट स्थान है। यहां के समुद्र तट पर पर्यटक को आराम करने के लिए आर्टिफिशियल खूबसूरत छत हैं। जिस पर से पर्यटक खूबसूरत समुद्र निहार सकते हैं। और तट पर ही वॉच टावर है।

दीव शहर की भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो से यह बीच एकदम शांत और खुशनुमा माहौल में स्थित है। यहां पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ शांत माहौल में अपना टाइम बिता सकते हैं।

घोघला बीच के बारेमे ज्यादा जानकारी

सेंट पॉल चर्च दीव का आकर्षित पर्यटन स्थल – St Paul’s Church Diu Tourist attraction

सेंट पॉल चर्च दीव के मुख्य आकर्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। और यह सर्च पूरे भारत के चुनिंदा चर्चेा में से एक है। सेंट पॉल सर्च को “दीव चर्च” के नाम से भी जाना जाता है। सेंट पॉल सर्च का निर्माण तकरीबन 400 साल पहले 1601 से लेकर 1610 मैं पोर्टुगीज द्वारा करवाया गया है।

सेंट पॉल चर्च पोर्टुगीज आर्किटेक्ट सभ्यता का अद्भुत नमूना है। यह पूरा चर्च सफेद मार्बल पर जटिल नक्काशी से बनवाया गया है और लकड़ी पर अद्भुत नक्काशी से सजाया गया है। यह चर्च बाहर की साइड से तो अद्भुत लगता है लेकिन अंदर का नजारा की बात ही कुछ अलग है।

सेंट पॉल चर्च को नीव से लेकर छत तक सजाया गया है और यहां पर अद्भुत नक्काशीदार मूर्तियां चार चांद लगाती है। चर्च का प्रार्थना ग्रुह बहुत बड़ा और खूबसूरत आज तक सजाया हुआ है। आज भी यहां पर प्रार्थना होती है सेंट पॉल चर्च कि चारोंऔर हरे भरे बागान है।

पर्यटक को यहां पर पोर्टुगीज सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी

दीव का आईएनएस खुखरी मेमोरियल – INS Khukri Memorial Diu

आईएनएस खुखरी स्मारक एक भारतीय नौसेना जहाज का स्मारक स्थल है, ये 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान डूब गया था। यह स्थान Ins खुखरी रोड पर स्थित है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप दीव जाते हैं तो इस जगह को देखना न भूले।

ज़म्पा गेटवे –Zampa Gateway

ज़म्पा गेटवे दीव का एक और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां पर बना एक आर्टिफिशियल झरना आपको काफी आकर्षित करता है।

शैल संग्रहालय – Shell Museum

दुनिया के कुछ शेल संग्रहालयों में से एक दीव में स्थित है। इसमें एक नाविक कैप्टन फुलबाड़ी के संग्रह हैं, जिन्होंने अपनी यात्राओं के दौरान कई अनोखे, सुंदर और आश्चर्यजनक गोले एकत्र किए।

जलंधर बीच – Jallandhar Beach

Jallandhar beach

जालंधर समुद्र तट (Jallandhar beach), काफी शांत सुथरा और सुंदर बीच है। यह बीच दमन एवं दीव के दीव में मुख्य शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बीच का नाम हिन्दू धर्म के राक्षस "जालंधर" पर रखा गया है जिसका वध भगवान श्री विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से किया गया था।

जालंधर समुद्र तट के बारेमे और जानकारी

दीव का गोमतीमाता बीच – Gomtimata Beach in Diu

गोमतीमाता बीच वनकबारा गांव में दीव के पश्चिमी छोर पर स्थित है। यह क्षेत्र के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है। अगर आप यहां की सफेद रेत पर शांति और सुकून के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यह समुद्र बहुत अच्छा है।

होका पेड़ – Hoka Trees

दीव में होका पेड़ आकर्षण का केंद्र हैं। दीव भारत का एकमात्र क्षेत्र है जहां ये पेड़ पाए जाते हैं, जो इस तटीय क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं। इन पेड़ों की बड़ी आबादी यात्रियों को चकित करने के लिए काफी है क्योंकि ये पेड़ अफ्रीका के उत्तरी हिस्से और अरब प्रायद्वीप के क्षेत्रों में देखे जाते हैं, जिन्हें आमतौर पर ‘डम पाम’ पेड़ कहा जाता है। होका के पेड़ सबसे अधिक मरुस्थलीय क्षेत्रों (desert areas) में पाए जाते हैं। होका बीज एक सुंदर लाल-अंडाकार संरचना है, जो क्रिकेट की गेंद जैसा दिखता है। कहा जाता है कि इन फलों का उपयोग प्राचीन मिस्र के लोग अंतिम संस्कार के दौरान करते थे।

दीव का इतिहास Diu Island History In Hindi information

दीव प्राचीन काल से ही गुजरात का मुख्य बंदरगाह रहा है दीव ऊपर कितने सारे राजा और राजवंशों ने शासन किया है फिर 1458 मैं वास्को डी गामा भारत आइए कालीकट बंदरगाह पर पहुंचे कालीकट बंदर के राजा जेबुरीन को व्यापार का न्यौता दिया!! लेकिन जेबुरीन ने तुरंत ही ना बोल दिया

उसके बाद (पेट्रो एल्विस कैबरील) आई उसको जुबरीन ने व्यापार की अनुमति दे दी।। उसके बाद धीरे-धीरे पुर्तगालीयो का भारत में आगमन हुआ। पोर्टगल ने तुरंत ही पहली फैक्ट्री बना दी। इससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय के व्यापारीयो को व्यापार में दिक्कतें आने लगी। उसने जेमूरीन को बोला आपने विदेशीयो को यहां व्यापार की अनुमति क्यों दी। जेमुरीन चुप रहे
थोड़े समय बाद मुस्लिम समुदाय के व्यापारी और पुर्तगल के बीच दंगे होने लगे। (पेट्रो एल्विस कैबरील) ने जेमुरीन को फरियाद की लेकिन जेमुरीन चुप रहे इससे पुर्तगल गुस्से में आकर कोचिंन चले गए और कोचीन के राजा के साथ मिलकर जमोरिन के साथ युद्ध किया और पुर्तगल जीत गए । फिर कोचीन में बड़ी कोठी की स्थापना की।

अब पुर्तगल की नजर गुजरात के दीव पर थी

1509 मैं पुर्तगल फिर से युद्ध करने आ गए इस बार पुर्तगल युद्ध पूरी तरह से जीत गए इस बार भी नेवल युद्ध किया था पुर्तगल सारे युद्ध समुद्र में करते थे। इस युद्ध को बेटेल ऑफ दीव के नाम से जाना जाता है।

उसके बाद पुर्तगल ने कई बार दीव पर चौकिया बनाने की कोशिश की थी लेकिन वे नाकाम रहा है

बाद में गुजरात के बादशाह बहादुर शाह ने मुगल सम्राट हिमायू अपने राज्य की रक्षा के लिए पुर्तगल के साथ समझौता किया.. पुर्तगल ने दीव में चारों तरफ किल्ले बनवा दिए !बाद में गुजरात के बादशाह को अपनी उदारता पर अफसोस हुआ उसने पुर्तगल के साथ युद्ध किया और मारा गया!

उसके बाद दीव में कहीं सारे युद्ध हुए डच लोगों के साथ भी लेकिन पुर्तगल कभी नहीं हारे।

1535 से 1961 तक पुर्तगल ने दीव पर राज किया! इस दौरान पुर्तगल ने दीव में काफी निर्माण कार्य किया किल्ले महेल सर्च इत्यादि! दीव मैं आज भी पोर्टग्लिश वास्तु देखने को मिलता है।

दीव में कहां पर रुके और यहां का फेमस खाना

दीव भारत का केंद्र शासित प्रदेश है और यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल और पोर्टुगीज सभ्यता का शहर होने की वजह से दीव में रुकने के लिए कई सारी फाइव स्टार होटल एवं गेस्ट हाउस की व्यवस्था है। दीव हनीमून का बेस्ट पैलेस माना जाता है।

दीव शहेर में पर्यटक को हर तरह का खाना मिल जाएगा। दीव शहेर में पोर्टुगीज की व्यंजन के साथ गुजराती मिक्स स्वाद का आनंद ले सकते है। दीव केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से यहां पर शराब पर प्रतिबंध नहीं है इसलिए आप समुद्री डिसिस के साथ शराब भी ले सकते हैं।

दीव घूमने का सबसे बेस्ट टाइम – Best Time To Visit Diu

वैसे तो दीव में पर्यटक घूमने के लिए साल में कभी भी आ सकते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में पर्यटक को यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर कई सारे स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और घूमने के साथ साथ वाटर स्पोर्ट, रेत कला, ऐतिहासिक वास्तु कला, और लिफ्ट स्मोकिंग भोजन और शराब के कारण सर्दियों मैं दीव आईलैंड किसी जन्नत से कम नहीं लगता का मौसम नवंबर से फरवरी तक का समय बेस्टट माना जाता है।

दीव आईलैंड होने की वजह से गर्मियों के मौसम में भी यहां पर पर्यटको की भीड़ रहती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर पर्यटक विदेशी सैलानी आते हैं।

यहाँ 31 दिसंबर के दिन न्यू ईयर मनाया जाता है। दीव को पूरी तरह से लाइट से सजाकर धूमधाम से पार्टी मनाते हैं।

दीव कैसे पहुंचे – How to reach Diu

सड़क मार्ग ( By Road)

दीव सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग महाराष्ट्र से गुजरात के साथ जुड़ा हुआ है
राजकोट अहमदाबाद वडोदरा सूरत मुंबई से दीव पहुंचने के लिए सरकारी एवं निजी लग्जरियस बस मिल जाएगी।
अन्यथा आप अपना खुद का प्राइवेट वाहन लेकर भी यहाँ आ सकते हो।

रेल मार्ग

दीव का सबसे नजदीक जंक्शन देलवाड़ा और वेरावल है, जहां पर अन्य शहरों से नियमित रूप से ट्रेन आती है, राजकोट अहमदाबाद मुंबई जयपुर इत्यादि शहरों से

हवाई मार्ग

दीव का खुद का हवाई मार्ग है जो नागवा में स्थित है शनिवार को छोड़कर हफ्ते में नियमित रूप से मुंबई टू दीव की उड़ान भर्ती है।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

ताजमहल, धर्मपुरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
ताजमहल, धर्मपुरी, फॉरेस्ट कालोनी, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश

ताजमहल, धर्मपुरी फॉरेस्ट कॉलोनी ताजगंज आगरा उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। और भारत में सबसे प्रसिद्ध स्थलों और पर्यटकों के आकर्षण में से एक है।

ताजमहल एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी प्यारी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था, जो अपने 14वें बच्चे को जन्म देते हुए मर गई थी।

ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1653 में पूरा हुआ, जिसमें मुगल साम्राज्य के हजारों श्रमिकों और कारीगरों ने काम किया था।

ताजमहल भारतीय, फारसी और इस्लामी शैलियों का मिश्रण है। इसे मुगल वास्तुकला का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है।

ताजमहल के सफेद संगमरमर के बाहरी हिस्से को जटिल नक्काशी और कीमती पत्थरों से सजाया गया है। इसके केंद्र में एक बड़ा गुंबद है, ये गुंबद चार छोटे गुंबदों से घिरा हुआ है और एक उभरे हुए मंच के ऊपर खड़ा है।

ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित इमारतों में से एक माना जाता है और यह एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है और भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास का प्रतीक है।

हम ताजमहल के बारे में अगली आने वाली पोस्ट में विस्तार से लिखेंगे, अगर आप जल्द ही इस के बारेमे जानना चाहते है तो हमे कमेंट करके जरूर बताए। ताकि हम जल्दी से ताजमहल के बारेमे आपके लिए ज्यादा जानकारी वाला आर्टिक्ल पोस्ट कर सके।

इसे अंग्रेजी में पढ़ें - Read it in English

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

याना की गुफाएं - Yana Caves Yana Rocks In Hindi
yana-caves_photos

याना केव्स याना की गुफाएं: याना कुमटा के जंगल में स्थित एक गांव है। भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिल्ले मैं पश्चिमी घाट के सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित याना की गुफाओं को असामान्य क्राइस्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यहां से 60 किलोमीटर की दूरी पर करवार बंदरगाह, 40 km की दूरी पर सिरसी और कुमटा 31 km की दूरी पर स्थित है।

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

काड़िया ध्रो कच्छ Kadiya Dhro Kutch गुजरात की ग्रैंड कैन्यन
काड़िया ध्रो कच्छ - Kadiya Dhro Kutch

Kaliya Dhro In kutch, Hindi Information:
गुजरात राज्य के कच्छ जिले का नखत्राणा प्रांत से 40 किलोमीटर और भुज से 30 किलोमीटर की दूरी पर भौऐड नदी की खूबसूरती काड़िया ध्रो (Kadiya Dhrow) या कालीया ध्रो (Kaliya Dhro) एक अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। भौऐड नदी और उनके साथ अन्य सहायक कहीं सारी छोटी-बड़ी नदियां मिलकर एक विशाल रूप धारण करती है। जो इन पथरीले इलाके में से बहती है।

गुजरात राज्य में प्राकृतिक एवं वैश्विक धरोहर की बात करें तो कच्छ कैसे पीछे रह सकता है कच्छ की धरती पर खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। इनमें से एक कालीया ध्रो प्राकृतिक खड़क संरचना है। हवा और पानी के बहाव के कटाव (थपेड़ों) से करोड़ों साल बाद प्राकृतिक संरचना से पत्थरों पर (खड़क) शिल्पकारी का निर्माण हुआ है। जो देखने में अत्यंत सुंदर है। जो हूबहू अमेरिका के ग्रांड कैनियन नेशनल पार्क से मिलता जुलता हैं।

कच्छ की यह कुदरती कला सात समुंदर पार चमकी है। कच्छ का काड़िया ध्रो 2021 मैं द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क के फ्रंट पेज पर स्थान प्राप्त करने वाला विश्व के 52 देखने लायक पर्यटन स्थलो में से तीसरे नंबर पर है।

द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क मैं विश्व की तकरीबन 2000 से ज्यादा प्राकृतिक पर्यटन स्थल की फोटोग्राफी की लिस्ट गई थी। इनमें से विश्व की 52 देखने लायक प्राकृतिक पर्यटन स्थल सिलेक्ट हुए। जिनमें काड़ियां ध्रो के अलावा भारत के 2 और प्राकृतिक स्थल नंदा देवी पर्वत श्रुंखला और लद्दाख को भी जगह मिली है।

कालीया ध्रो (Kaliya Dhro)

कालीया ध्रो ने भारत के खूबसूरत स्थल लद्दाख और नंदादेवी पर्वत को पीछे छोड़ दिया है। काड़िया ध्रो हवा और पानी के बहाव की वजह से करोड़ों साल बाद रंग बिरंगी पत्थरों पर प्राकृतिक संरचना से विविध प्रकार की आकृति और कलाकृति शिल्पकारी के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात हुआ है।

काड़ियां ध्रो मैं विविध प्रकार की रंग बिरंगी चट्टाने और चट्टानों पर विविध रंग बिरंगी पत्थर, छोटे बड़े बेहते झरने, छोटे-छोटे तालाब चारों ओर हरियाली इस क्षेत्र को चार चांद लगाती है।

कड़िया ध्रो को ग्रेट के केनियन ऑफ कच्छ के नाम से भी जाना जाता है। काड़िया ध्रो छोटी बड़ी कहीं सारी नदियों से मिलकर बना है। यह स्थान प्रकृति की गोद में शांति का आभास कराती है।

काड़िया ध्रो कुदरत के कलाकारी का बेजोड़ नमूना है। जिसे बनने में लाखों करोड़ों साल लगे हैं। इस प्राकृतिक स्थान पर फोटोग्राफर, वीडियो ग्राफर और स्विमिंग के शौकीन का पसंदीदा स्थान है। लेकिन हम आपको स्विमिंग करने की सलाह नहीं देंगे क्यूंकी यहाँ पर मगरमच्छ होते है

वैसे तो काड़ियां ध्रो लाखों साल पुराना है। लेकिन आज तक किसी ने भी क्षेत्र का मुआवजा नहीं किया था। क्योंकि यह स्थान जंगलों और बीहड़ो के मध्य में मौजूद है। इसीलिए यहां पर जाना अत्यंत मुश्किल था। लेकिन अब ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे की वजह से यह खूबसूरत स्थान आज वर्ल्ड मैप पर छा गया है। वरुण सचदे ने ही इस स्थान के बारे में द टाइम ऑफ न्यूयॉर्क को फोटोग्राफ भेजे और जानकारी मुहैया कराई थी।

Kadiya Dhrow photos

काड़िया ध्रो (Kadiya Dhrow) भारत और विश्व की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटन प्लास्टिक पॉल्यूशन न करें और इस जगह पर कचरा न डालें।

कच्छ में देखने लायक बहुत से पर्यटन स्थल है, ग्रेट रण ऑफ कच्छ (tha great white desert) पुराणिक महलों, खूबसूरत समुद्र किनारा (Beach) इत्यादि जिसे देखने देश विदेश से पर्यटन आते हैं। लेकिन अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है जो है कालीया ध्रो।

कुल्लू मनाली की 30+ सुंदर जगह और घूमने के लिए पूरी जानकारी

काड़िया ध्रो घूमने का सबसे अच्छा समय

कड़िया ध्रो जाने का सबसे अच्छा समय सर्दी का मौसम होता है आप नवंबर से फरवरी तक घूमने जा सकते है।

काड़िया ध्रो कैसे पहुंचे

काड़िया ध्रो तक पहुँचने के लिए आपको भुज पहुँचना होगा, भुज सिटि रोड, रेल्वे और हवाई जहाज से पहुँच सकते है। भुज सिटि गुजरात और भारत के कई सारे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

(Kaliya Dhrow) कड़िया ध्रो तक पहुंचने का रास्ता कच्चा पक्का है। टू व्हील से कड़िया ध्रो तक पहुंच सकते है। लेकिन फोर व्हील वहां तक नहीं जा सकती है। फोर व्हील कालिया ध्रो से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर पार्क करनी पड़ेगी 2 किलोमीटर तक पैदल (ट्रैकिंग) चलना पड़ता है।

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

कुल्लू मनाली की 30+ सुंदर जगह और घूमने के लिए पूरी जानकारी
कुल्लू मनाली की 30+ सुंदर जगह और घुमने के लिए पूरी जानकारी

हॉलिडे टूरिज्म के लिए कुल्लू मनाली निश्चित रूप से एक बेहतरीन और अविस्मरणीय अनुभव देने वाला विकल्प हो सकता है।
यह पहाड़ियों, ब्यास नदी के किनारे बसे काफी खूबसूरत और सुरम्य शहर, मंदिरों, आकर्षक स्थानों और अपने हनीमून स्थलों के लिए जाना जाता है।
आपको इस जगह के कई इलाके पूरी तरह से देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरे हुए मिलेंगे।

इस लेख में, हम आपको कुल्लू मनाली के सर्वोत्तम पर्यटन स्थलों से परिचित कराने जा रहे हैं जो आपको इस जगह की यात्रा करने में मददगार हो सकता हैं।