शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

काड़िया ध्रो कच्छ Kadiya Dhro Kutch गुजरात की ग्रैंड कैन्यन

काड़िया ध्रो कच्छ - Kadiya Dhro Kutch

Kaliya Dhro In kutch, Hindi Information:
गुजरात राज्य के कच्छ जिले का नखत्राणा प्रांत से 40 किलोमीटर और भुज से 30 किलोमीटर की दूरी पर भौऐड नदी की खूबसूरती काड़िया ध्रो (Kadiya Dhrow) या कालीया ध्रो (Kaliya Dhro) एक अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। भौऐड नदी और उनके साथ अन्य सहायक कहीं सारी छोटी-बड़ी नदियां मिलकर एक विशाल रूप धारण करती है। जो इन पथरीले इलाके में से बहती है।

गुजरात राज्य में प्राकृतिक एवं वैश्विक धरोहर की बात करें तो कच्छ कैसे पीछे रह सकता है कच्छ की धरती पर खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। इनमें से एक कालीया ध्रो प्राकृतिक खड़क संरचना है। हवा और पानी के बहाव के कटाव (थपेड़ों) से करोड़ों साल बाद प्राकृतिक संरचना से पत्थरों पर (खड़क) शिल्पकारी का निर्माण हुआ है। जो देखने में अत्यंत सुंदर है। जो हूबहू अमेरिका के ग्रांड कैनियन नेशनल पार्क से मिलता जुलता हैं।

कच्छ की यह कुदरती कला सात समुंदर पार चमकी है। कच्छ का काड़िया ध्रो 2021 मैं द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क के फ्रंट पेज पर स्थान प्राप्त करने वाला विश्व के 52 देखने लायक पर्यटन स्थलो में से तीसरे नंबर पर है।

द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क मैं विश्व की तकरीबन 2000 से ज्यादा प्राकृतिक पर्यटन स्थल की फोटोग्राफी की लिस्ट गई थी। इनमें से विश्व की 52 देखने लायक प्राकृतिक पर्यटन स्थल सिलेक्ट हुए। जिनमें काड़ियां ध्रो के अलावा भारत के 2 और प्राकृतिक स्थल नंदा देवी पर्वत श्रुंखला और लद्दाख को भी जगह मिली है।

कालीया ध्रो (Kaliya Dhro)

कालीया ध्रो ने भारत के खूबसूरत स्थल लद्दाख और नंदादेवी पर्वत को पीछे छोड़ दिया है। काड़िया ध्रो हवा और पानी के बहाव की वजह से करोड़ों साल बाद रंग बिरंगी पत्थरों पर प्राकृतिक संरचना से विविध प्रकार की आकृति और कलाकृति शिल्पकारी के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात हुआ है।

काड़ियां ध्रो मैं विविध प्रकार की रंग बिरंगी चट्टाने और चट्टानों पर विविध रंग बिरंगी पत्थर, छोटे बड़े बेहते झरने, छोटे-छोटे तालाब चारों ओर हरियाली इस क्षेत्र को चार चांद लगाती है।

कड़िया ध्रो को ग्रेट के केनियन ऑफ कच्छ के नाम से भी जाना जाता है। काड़िया ध्रो छोटी बड़ी कहीं सारी नदियों से मिलकर बना है। यह स्थान प्रकृति की गोद में शांति का आभास कराती है।

काड़िया ध्रो कुदरत के कलाकारी का बेजोड़ नमूना है। जिसे बनने में लाखों करोड़ों साल लगे हैं। इस प्राकृतिक स्थान पर फोटोग्राफर, वीडियो ग्राफर और स्विमिंग के शौकीन का पसंदीदा स्थान है। लेकिन हम आपको स्विमिंग करने की सलाह नहीं देंगे क्यूंकी यहाँ पर मगरमच्छ होते है

वैसे तो काड़ियां ध्रो लाखों साल पुराना है। लेकिन आज तक किसी ने भी क्षेत्र का मुआवजा नहीं किया था। क्योंकि यह स्थान जंगलों और बीहड़ो के मध्य में मौजूद है। इसीलिए यहां पर जाना अत्यंत मुश्किल था। लेकिन अब ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे की वजह से यह खूबसूरत स्थान आज वर्ल्ड मैप पर छा गया है। वरुण सचदे ने ही इस स्थान के बारे में द टाइम ऑफ न्यूयॉर्क को फोटोग्राफ भेजे और जानकारी मुहैया कराई थी।

Kadiya Dhrow photos

काड़िया ध्रो (Kadiya Dhrow) भारत और विश्व की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटन प्लास्टिक पॉल्यूशन न करें और इस जगह पर कचरा न डालें।

कच्छ में देखने लायक बहुत से पर्यटन स्थल है, ग्रेट रण ऑफ कच्छ (tha great white desert) पुराणिक महलों, खूबसूरत समुद्र किनारा (Beach) इत्यादि जिसे देखने देश विदेश से पर्यटन आते हैं। लेकिन अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है जो है कालीया ध्रो।

कुल्लू मनाली की 30+ सुंदर जगह और घूमने के लिए पूरी जानकारी

काड़िया ध्रो घूमने का सबसे अच्छा समय

कड़िया ध्रो जाने का सबसे अच्छा समय सर्दी का मौसम होता है आप नवंबर से फरवरी तक घूमने जा सकते है।

काड़िया ध्रो कैसे पहुंचे

काड़िया ध्रो तक पहुँचने के लिए आपको भुज पहुँचना होगा, भुज सिटि रोड, रेल्वे और हवाई जहाज से पहुँच सकते है। भुज सिटि गुजरात और भारत के कई सारे शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

(Kaliya Dhrow) कड़िया ध्रो तक पहुंचने का रास्ता कच्चा पक्का है। टू व्हील से कड़िया ध्रो तक पहुंच सकते है। लेकिन फोर व्हील वहां तक नहीं जा सकती है। फोर व्हील कालिया ध्रो से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर पार्क करनी पड़ेगी 2 किलोमीटर तक पैदल (ट्रैकिंग) चलना पड़ता है।

Previous Post
Next Post

0 comments: