जामुवंत की गुफा को Jambuvanti caves के नाम से भी जाना जाता है। जामवंत की गुफाओं सौराष्ट्र के प्रख्यात बरडा डूंगर की तलहटी में पोरबंदर से तक़रीबन 17 किलोमीटर की दूरी पर राणावाव गांव से 3 किलोमीटर की दूरी पर पोरबंदर राजकोट हाईवे पर स्थित है।
यह रहस्यमई पर्यटन स्थल पौराणिक, धार्मिक, और पुरातात्वीक के लिए महत्व का स्थान है। यह स्थान सौराष्ट्र पुरातत्व विभाग के देखरेख में है। यहां पर गुफा की छत से पानी टपकने से मिट्टी (पत्थर) की बहुत सारे स्वयंभू शिवलिंग बनती हैं। और हमेशा शिवलिंग पर अपने आप कुदरती तरीके से जल अभिषेक होता रहता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जामुवंत गुफा के बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं है।
