शनिवार, 17 जुलाई 2021

10 Best Places to Visit in Udaipur - उदयपुर में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राजस्थान के प्रमुख शहर उदयपुर के बारे में बताने जा रहे हैं. आपको नही पता की उदयपुर में घूमने की जगह कौन-कौन सी है तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हो जाएगी

Table of contents

  1. उदयपुर में घूमने की जगह (Best Places to Visit in Udaipur)
  2. उदयपुर शहर के बारें में (About Udaipur City)
  3. 1. उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace)
  4. 2.पिछोला झील (Lake Pichola)
  5. 3. ताज लेक पैलेस, उदयपुर (Taj Lake Palace)
  6. 4. लेक गार्डन पैलेस, उदयपुर (Lake Garden Palace, Udaipur)
  7. 5. विंटेज कार म्यूजियम, उदयपुर (Vintage Car Museum)
  8. 6. बागोर की हवेली (Bagore ki Haveli)
  9. 7. सहेलियों की बाड़ी (Saheliyon ki Bari, Udaipur)
  10. 8. शिल्पग्राम, उदयपुर (Shilpgram, Udaipur)
  11. 9. मोती मगरी (Moti Magri)
  12. 10. सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangarh Palace)
  13. उदयपुर का मौसम (Udaipur Weather)
  14. उदयपुर घुमने का सबसे अच्छा समय कौनसा है (Best time to visit Udaipur)
  15. अहमदाबाद से उदयपुर कैसे आयें (Ahmadabad to Udaipur)
  16. जयपुर से उदयपुर कैसे आयें (Jaipur to Udaipur)
  17. दिल्ली से उदयपुर कैसे आयें (Delhi to Udaipur)
  18. उदयपुर सिटी के बारें में रोचक तथ्य (Interesting facts about Udaipur City)
  19. अंतिम शब्द चलते चलते -
  20. FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन)

उदयपुर में घूमने की जगह (Best Places to Visit in Udaipur)

एक समय था जब भारत अमीर देशों में गिना जाता था, इतिहास की माने तो भारत से ही अनेक देशों की उत्पति हुई है। भारत एक अमीर और सम्पन्न देश था इसका पता हमें अनेक भारतीय धरोहर देखने पर चलता है।

भारत में अनेक एतिहासिक चीजें ऐसी है जिन्हें देखने मात्र से हम समझ जाते हैं की वाकई में भारत का इतिहास काफी रोचक है।

भारत के राजस्थान में एक ऐसा शहर है जिसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। इस शहर का नाम उदयपुर है। उदयपुर भारत के मुख्य पर्यटक शहरों में आता है।

यहाँ हर दिन हर महीने लाखों पर्यटक घुमने आते हैं। अगर आप भी उदयपुर घुमने का प्लान बना रहे है तो आपको पता होना चाहिए की यहाँ घुमने वाली जगह कौन-कौनसी है।

इस आर्टिकल में आपको उदयपुर में घुमने वाली जगहों के बारें में बताया जाएगा। अगर आप घूमना पसंद करते है तो यह पर्यटन से जुड़ा हमारा आर्टिकल आपकी काफी मदद करेगा। यहाँ हम उदयपुर से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।

उदयपुर शहर के बारें में (About Udaipur City)

उदयपुर भारत का एक जिला है जो राजस्थान में आता है। उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। यहाँ पर हर दिन लाखों पर्यटक घुमने आते हैं।

अगर हम बात करें की उदयपुर की स्थापना किसने और कब करी तो हमें 5 हजार साल पुराना इतिहास नजर आता है लेकिन ऑफिसियल रूप से महाराणा उदयसिंह ने उदयपुर शहर की 1558 में स्थापना करी थी।

इसे मेवाड़ की राजधानी कहा जाता था। राजस्थान ही नहीं पुरे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटक स्थल है उदयपुर। यदि आप भी उदयपुर घुमने आते है तो उदयपुर की इन जगहों पर जरुर जाएँ

1. उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace)

उदयपुर आये और सिटी पैलेस नहीं देखा तो आपने कुछ नहीं देखा, उदयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। अच्छी बात यह है की इसे आज भी उसी तरह संजोकर रखा गया है जैसा वह पहले था।

यहाँ आपको हैंगिग गार्डन, संग्रहालय और यहाँ का पुस्तकालय, आपको जरुर घूमना चाहिए। अगर आप इतिहास पढना पसंद करते है तो इस पैलेस में आप इतिहास के कुछ पन्ने पढ़ सकते हैं। उदयपुर ही नहीं राजस्थान का सबसे बड़ा महल दिखने में काफी आकर्षक और खुबसुरत है।

2.पिछोला झील (Lake Pichola)

उदयपुर की कृत्रिम झील पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी है। इस झील को पिछोला झील कहा जाता है। अगर आप शाम के समय इस झील में नाव से सवारी करते है तो आपको एक अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा। सूर्य की रौशनी जब इमारतों पर पड़ती है और एक वैज्ञानिक प्रक्रिया होकर इमारतों का प्रतीबिंब आपको झील में दिखाई देगा। यह दृश्य काफी शानदार होगा। उदयपुर की सबसे खुबसुरत झील में से एक है पिछोला झील।

3. ताज लेक पैलेस, उदयपुर (Taj Lake Palace)

पिछोला झील में एक तैरता हुआ होटल है जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इस होटल का नाम ही ताज लेक पैलेस है। हालाँकि यह पहले यहाँ के महाराणा जगतसिंह का महल था लेकिन जरूरत के अनुसार अब यहाँ इस महल को होटल के रूप में बदल दिया है। यह होटल( महल) साफ पानी में तैरता हुआ नजर आता है। यहाँ इतनी अच्छी सजावट की जाती है की अगर आप रात के समय यहाँ घूम रहे है तो आपका दिल यहाँ से जाने का कभी नहीं करेगा।

4. लेक गार्डन पैलेस, उदयपुर (Lake Garden Palace, Udaipur)

पिछोला झील में एक द्वीप बना हुआ है, इस द्वीप पर एक पैलेस है इसे लेक गार्डन पैलेस कहा जाता है। हालाँकि यह नाम अभी पड़ा है पहले इसका नाम ‘जग मंदिर’ था। लेकिन आज इसे लेक गार्डन पैलेस के रूप में जाना जाता है। यह काफी आकर्षक है और कहा जाता है की ताजमहल बनाने की प्रेरणा शाहजाहं को इसी मंदिर को देखने के बाद मिली थी।

5. विंटेज कार म्यूजियम, उदयपुर (Vintage Car Museum)

उदयपुर में विंटेज कार संग्राहलय फरवरी 2000 में बना था, लेकिन इसको आज काफी ज्यादा पसंद किया गया है। विंटेज कार म्यूजियम में आपको प्राचीन काल की रोयल्स कारें देखने को मिलती है। यहाँ पर आपको 1934 के रोल्स-रोयस फैंटम कारें देखने को मिलेगी। यह काफी आकर्षक और आपका ज्ञान बढाने वाली जगह है। अगर आप पुरानी कारों को देखना पसंद करते है तो विंटेज कार म्यूजियम आपको काफी पसंद आएगा।

6. बागोर की हवेली (Bagore ki Haveli)

उदयपुर में बागोर की हवेली का निर्माण 18वीं शताब्दी में मेवाड़ के शाही दरबार के मुख्यमंत्री अमीर चंद बड़वा ने करवाया था। लेकिन बाद में इस हवेली में बागोर के महाराजा शक्ति सिंह रहने लगे। इसी कारण इस हवेली का नाम बागोर की हवेली पड़ा।

इस हवेली में आपको 100 से भी ज्यादा कमरे देखने को मिलेंगे। आज इस हवेली को संग्राहलय बना दिया गया है। इस हवेली में आपको उस समय में की संस्कृति को दिखाया जाता है।

राजा-महाराजा और उनके राज में उपयोग होने वाली चीजों को यहाँ पर संजोकर रखा गया है। उदयपुर गए और अगर यह नहीं देखा तो आप इतिहास को देखने से चुक जायेंगे।

7. सहेलियों की बाड़ी (Saheliyon ki Bari, Udaipur)

उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगह है। इसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। यह उनकी राजकुमारियों के लिए बनाया गया एक बगीचा है।

इसके नाम से ही प्रतीत होता है की यह लड़कियों के लिए ही है। लेकिन आज यहाँ पर आप घुमने जा सकते हो आप अपनी फैमिली के साथ भी यहाँ घुमने के लिए जा सकते हो।

यदि आप सुबह-सुबह यहाँ घुमने जायेंगे तो आपको यहाँ का माहौल स्वर्ग की तरह लगेगा। एक प्यारी खुशबु, पक्षियों की चह-चाहट इत्यादि आपको लुभाने को उतारू होगी।

8. शिल्पग्राम, उदयपुर (Shilpgram, Udaipur)

अगर आपको हस्तनिर्मित शिल्प देखनी है तो आप शिल्पग्राम जा सकते है, यहाँ पर अनेक प्रकार चीजें हाथों से निर्मित होती है। यह इतनी खुबसुरत है की लोग इन्हें अपने घर लेजाना चाहते है।

शिल्पग्राम मेला उदयपुर में लगता है और इस मेले में अनेक ऐसी कलाकृति हमें देखने को मिलती है जो उदयपुर को और भी ज्यादा दर्शनीय कर देती है। काफी सुंदर है यह जगह अगर आप उदयपुर जाते है तो यहाँ जरुर जाए।

9. मोती मगरी (Moti Magri)

फ़तेहसागर झील के पूर्वी तट पर मोती मगरी है। यहाँ पर महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की प्रतिमा बनी हुई है। मोती मगरी महाराणा प्रताप और उनके घोड़े की गाथा सुनाती है।

इसे देखने के बाद आपको पता चलेगा की कैसे महाराणा और उनके घोड़े ने युद्ध के दौरान लड़ाई लड़ी थी। धर्म की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप को उदयपुर में काफी सम्मान दिया जाता है उन्ही को श्रद्धांजलि देने के लिए मोती मगरी बनाया गया है।

10. सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangarh Palace)

उदयपुर अरावली की ऊँची पहाड़ी पर बना हुआ यह सज्जनगढ़ पैलेस काफी खुबसुरत है। इस महल को राजा सज्जन सिंह ने बनवाया था। अरावली की ऊँची पहाड़ी पर होने के कारण बादलों को आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इसे मानसून महल भी कहा जाता है।

इस पैलेस पर अगर आप रात रुकते है तो आप यहाँ से पुरे उदयपुर शहर को देख सकते हैं और रात की लाइटिंग इस पैलेस को काफी खुबसुरत बना देती है। अगर आप उदयपुर घुमने जाते है तो रात के समय इस पैलेस को देखने जरुर जाएँ। आपको बहुत खुबसुरत नजारा देखने को मिलेगा।

उदयपुर का मौसम (Udaipur Weather)

उदयपुर में आप जनवरी से अप्रेल महीने तक 22 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान की उम्मीद कर सकते हैं। मई से अगस्त तक यह 27 से 40 तक की उम्मीद कर सकते हो, चूँकि इस समय जुलाई का महिना शुरू है और यहाँ का तापमान अभी 32 डिग्री सेल्सियस है तो हम अंदाजा लगा सकते हैं।

सितंबर से दिसंबर तक यहाँ का तापमान काफी अच्छा और सुहाना होता है। यहाँ का तापमान इन महीनो में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस होता है। कभी कभी यह तापमान 3 डिग्री तक भी गिर जाता है।

उदयपुर घुमने का सबसे अच्छा समय कौनसा है (Best time to visit Udaipur)

वैसे तो उदयपुर में आप किसी भी मौसम में जायेंगे तो आपको यहाँ का नजारा काफी अच्छा लगेगा लेकिन आप सितंबर-अक्टूबर माह में उदयपुर घूमेंगे तो आपको काफी आनंद आएगा।

अहमदाबाद से उदयपुर कैसे आयें (Ahmadabad to Udaipur)

अहमदाबाद से उदयपुर की दुरी करीब 260 किलोमीटर है। आप रेल मार्ग, सड़कमार्ग और हवाई मार्ग से यहाँ आ सकते हैं। यदि आप बस के द्वारा आते है तो करीब 8 घंटे का समय अहमदाबाद से उदयपुर आने का लगता है।

रेल मार्ग से आप 7 घंटे में अहमदाबाद से उदयपुर आ सकते हैं।

अहमदाबाद से आप हवाई यात्रा करके भी यहाँ आ सकते है। उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा मौजूद है। यहाँ विश्व के हर कोने से हवाई सुविधा उपलब्ध है।

जयपुर से उदयपुर कैसे आयें (Jaipur to Udaipur)

जयपुर से उदयपुर की दुरी करीब 398 किलोमीटर है। आप रेलमार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग से जयपुर से उदयपुर आ सकते हैं। जयपुर से उदयपुर बस में आने पर आपको 9 घंटे भी लग सकते हैं।

वहीं रेल मार्ग से अगर आप जयपुर से उदयपुर आते है तो 8 घंटे में उदयपुर आ जायेंगे। अगर हवाई मार्ग की बात करें तो हवाई मार्ग से भी आप जयपुर से उदयपुर आ सकते हैं।

दिल्ली से उदयपुर कैसे आयें (Delhi to Udaipur)

दिल्ली से उदयपुर की दुरी 663 किलोमीटर है। बस के द्वारा यदि आप यहाँ आते है तो आपको करीब 13 घंटो का सफर करना पड़ेगा।

आप रेल मार्ग से यहाँ आते है तो आपको 13 घंटे लग सकते हैं। आप हवाई मार्ग से भी दिल्ली से उदयपुर आ सकते हैं।

उदयपुर सिटी के बारें में रोचक तथ्य (Interesting facts about Udaipur City)

1. शाहजाहं जब उदयपुर आये तो उन्होंने जग मंदिर देखा, इस मंदिर को देखकर उन्हें ताजमहल बनाने का ख्याल आया। उदयपुर में एशिया की कृत्रिम दूसरी मीठे पानी की झील है।

2. चीन के बाद विश्व की दूसरी सबसे लम्बी दीवार उदयपुर के पास स्तिथ कुंभलगढ़ में हैं। यह दीवार 36 किलोमीटर तक फैली हुई है। यह आक्रमणकारियों से किले को बचाने के लिए बनाई गई थी।

3. उदयपुर में एक ट्री हाउस भी बना हुआ है, इस ट्री हाउस को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। उदयपुर में अनेक झील ऐसी है जो कृत्रिम है, यानि इंसानों द्वारा उसका निर्माण किया गया है।

4. उदयपुर में विदेशी पर्यटक बहुत ज्यादा आते हैं, कभी-कभी तो भारतीय पर्यटकों से भी ज्यादा यहाँ विदेशी पर्यटक ही नजर आते हैं।

5. उदयपुर शहर पर आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार द्वारा एक डोक्युमेंट्री बनाई गई थी। इस छोटी फिल्म का नाम ‘सीक्रेट ऑफ़ इंडिया’ रखा गया है। इसमें हम आजादी से पहले का उदयपुर देख सकते हैं। यह 1934 में बनाई गई थी। यह डोक्युमेंट्री मात्र 8 मिनट की है।

6. उदयपुर में अनेक ऐसी जगह है जहाँ पर आप बिना किसी फीस के जा सकते है, लेकिन कुछ जगहों पर आपको फीस चुकानी पड़ सकती है।

7. आप अगर इस शहर में घूमते हो तो आपको हर जगह राजपूतों का इतिहास देखने को मिलेगा। मेवाड़ की राजधानी होने के कारण यहाँ पर आज भी कुछ मेवाड़ी रहन-सहन दिखाई देगा।

अंतिम शब्द चलते चलते -

भारत में अगर आप घुमने का मन बना रहे है तो आपको राजस्थान के खुबसुरत शहर उदयपुर में जरुर घूमना चाहिए।

हमने इस आर्टिकल में उदयपुर में घुमने वाली जगहों (Best Places to Visit in Udaipur) के बारें में यहाँ विस्तार से बताया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

अगर आप उदयपुर पहले घूम चुके है तो आपको यहाँ की कौनसी जगह सबसे ज्यादा पसंद आई आप कमेंट में जरुर बताएं।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन)

उदयपुर का पहला राजा कौन था?
उदयपुर का पहला राजा राणा उदयसिंह द्वीतीय थे।

उदयपुर को बसाने के पीछे क्या कारण था?
मुगलों द्वारा लगातार राजपूत राजाओं को बंदी बनाया जा रहा था, ऐसे में मेवाड़ के राजा ने एक सुरक्षित राज्य बनाने को विचार किया और उन्होंने उदयपुर को मेवाड़ की राजधानी बनाया और इस राज्य को स्थापित किया।

उदयपुर को झीलों की नगरी क्यों कहा जाता है?
उदयपुर में झीलें बहुत ज्यादा है इसलिए इस शहर को झीलों की नगरी कहा जाता है।

उदयपुर में कितनी झीलें है?
उदयपुर में मुख्य: सात झीले है।

क्या उदयपुर घुमने में लगभग कितने रूपए खर्च हो सकते हैं?
अगर हम खाने-पीने में ज्यादा पैसे ना लगाये तो आप 15000 रूपए में चार लोग आसानी से घूम सकते हो। हाँ इसके लिए आपको कोई ट्यूरिस्ट प्लान बुक करना होगा।

उदयपुर घुमने में कितना वक्त लगता है?
अगर आप उदयपुर को अच्छे से घूमना चाहते है तो आपको करीब 7 दिनों का वक्त लगेगा।

Previous Post
Next Post

1 टिप्पणी: