शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

याना की गुफाएं - Yana Caves Yana Rocks In Hindi

yana-caves_photos

याना केव्स याना की गुफाएं: याना कुमटा के जंगल में स्थित एक गांव है। भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिल्ले मैं पश्चिमी घाट के सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित याना की गुफाओं को असामान्य क्राइस्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यहां से 60 किलोमीटर की दूरी पर करवार बंदरगाह, 40 km की दूरी पर सिरसी और कुमटा 31 km की दूरी पर स्थित है।

याना की गुफाएं, याना पत्थर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हरियाली की गोद में घाट जंगल के बीचोंबीच स्थित है। यह पर्यटन स्थल प्राकृतिक गुफाएं, पहाड़ोंं की कुदरत संरचना, झरना, जंगल सफारी, ट्रैकिंग,और स्वयंभू शिवलिंग के लिए जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। याना कर्नाटक राज्य का नंबर 1 और भारत का दूसरे नंबर का (क्लीन) स्वच्छ गांव है।

याना की गुफाओं तक पहुंचने का रास्ता अत्यंत खूबसूरत और गाढ जंगल मनमोहक है। याना की गुफाओं और पहाड़ों की डिजाइन संरचना प्राकृतिक तरीके से हुई है। इसलिए यहां पर ज्यादातर पर्यटन खींचे चले आते हैं। एंट्री प्वाइंट्स से तकरीबन 700 मीटर से अधिक फॉरेस्ट ट्रैकिंग के बाद याना की गुफाएं प्राकृतिक खूबसूरती की गोद में तकरीबन 3 किलोमीटर के दायरे में 61 जितनी चूना पत्थर (लाइमस्टोन) की चट्टाने मौजूद है।

लेकिन इसमें दो बड़े शिखर भैरवश्वर शिखर 120 मीटर (390 ft) इस शिखर को शिव के पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस पहाड़ की गुफा में भगवान शिव का स्वयंभू शिवलिंग मौजूद है। जिस पर छत के ऊपर से कुदरती तरीके जलअभिषेक होता है। इस शिवलिंग को यहां के स्थानीय लोग गंगोद्भव कहते हैं और इस गुफा में देवी दुर्गा अवतार चंडिका की कांस्य मूर्ति के दर्शन भी कर सकते हैं।

और दूसरा मोहिनी शिखर उसकी ऊंचाई 90 मीटर (300 ft) है।

पहाड़ के पास से पानी बहता है। यह दोनों पहाड़ी काले रंग की है। पहाड़ का बाहरी हिस्सा विचित्र और अद्भुत है। इस प्राकृतिक की गोद में पर्यटन अगर रुकना चाहे तो उन्हें जरूरत की शिविर लगाने की सामग्री दी जाती है।

याना रॉक्स का इतिहास - Yana caves history in hindi

याना गुफाओं की पौराणिक मान्यता – Mythological Belief Of Yana Caves In Hindi

पौराणिक मान्यता के अनुसार भस्मासुर नामक राक्षस ने भगवान शिव की तपस्या करके भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया कि मैं जिस पर हाथ रखूं वह भस्मा हो जाए भगवान शिव ने कहां तथास्तु भस्मासुर को लगा यह वरदान सच में काम करेगा यह देखने के लिए भस्मासुर ने शिवजी के ऊपर हाथ रखने को कहा… और शिव जी वहां से भाग खड़े हुए। विष्णु से मदद मांग कर कुमट के जंगल में आकर चुप गए

जब भस्मासुर भगवान शिव को खोज रहा था तब रास्ते में भस्मासुर को अत्यंत सुंदर नतांगकीनी मोहिनी मिली और भस्मासुर को मोहिनी बहुत पसंद आ गई और विवाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन मोहिनी ने एक शर्त रखी कहां कि तुम मेरी तरह नृत्य करके दिखाओ बाद में मैं तुमसे विवाह करूंगी भस्मासुर ने कहा ठीक है। (लेकिन मोहिनी भगवान विष्णु का रूप थी जो भस्मासुर को पता नहीं था)

जैसे-जैसे मोहिनी नृत्य करती थी वैसे वैसे भस्मासुर भी नृत्य क्या करने लगा। थोड़ी देर बाद मोहिनी ने जानबूझकर सिर पर हाथ रखने वाला स्टेप किया और भस्मासुर ने अपने सिर पर हाथ रख दिया और भस्मासुर वहीं पर ही भस्म हो गया। इसी वजह से आज भी भैरवश्वर पहाड़ी और मोहिनी पहाड़ी काले रंग की है।

yana-rocks_photos

याना केव्स टूरिस्ट अट्रैक्शन: विभूति वॉटरफॉल्स - Vibhooti water falls

विभूति वॉटर फॉल्स याना की गुफा से तकरीबन 10 km की दूरी कच्ची सड़क के सहारे पहुंच सकते हैं। और सिरसा से 45km पर गाढ जंगल और पहाड़ों के बीच में स्थित एक प्राकृतिक खूबसूरत झरना है।

विभूति झरना 30 फीट की ऊंचाई से 3-4 स्टेप में गिरता है। इस झरने में पर्यटन ठंडे पानी में स्विमिंग का मजा उठा सकते हैं। यह स्थान अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर का बेस्ट डेस्टिनेशन है।

विभूति झरना वर्षा ऋतु और सर्दी के मौसम यानि अक्‍टूबर से मार्च तक यहां आना सही रहता है क्‍योंकि इस समय के दौरान जंगल और झरने अपने रूप में होते हैं।

इसके अलावा याना केव्स के आसपास सहयाद्री पर्वत के सदाबहार वन, सिरसी, कुम्ता और मिर्जन किला जैसे प्रमुख आकर्षण पर घूमने का अनाद ले सकते है।

याना रॉक्स जाने का सबसे अच्छा समय

याना जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जनवरी के आसपास है।
Timings: सुबह 8:00 AM से शाम 6:00 PM तक।
प्रवेश शुल्क - Entry Fee: 5 रुपये प्रति व्यक्ति।

याना रॉक्स तक कैसे पहुंचे

रोड से - By Road:
अपने स्थान के आधार पर आप अपने वाहन या बसों के जरिये भी सड़क मार्ग से याना जाने की योजना बना सकते हैं।

यहां कुछ सड़क मार्ग की लिस्ट है।
बेंगलुरु - 445 km
मैंगलोर - 229 km
पणजी - 171 km
हुबली - 141 km

ट्रेन से - By Train:
सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हुबली जंक्शन है। यह ट्रेन स्टेशन याना रॉक्स से 141 किमी की दूरी पर स्थित है।

यहां कुछ ट्रेन की लिस्ट है जो आपको हुबली तक ले जाती है।
मुंबई - दादर से पुडुचेरी एक्सप्रेस
गोवा - मडगाँव से YPR द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
हैदराबाद - काचीगुडा जंक्शन से केसीजी वाईपीआर एक्सप्रेस
बेंगलुरु - केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से एसबीसी बीजीएम एक्सप्रेस
पुना - पुणे जंक्शन से पुडुचेरी एक्सप्रेस
अजमेर - अजमेर जंक्शन से एसबीसी गरीब नवाज

प्लेन द्वारा - By Air
सबसे नजदीकी हवाई अड्डा हुबली हवाई अड्डा (HBX) है जो 174 किमी की दूरी पर स्थित है।

एयर इंडिया, इंडिगो जैसी कई एयरलाइंस अन्य भारतीय शहरों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी के साथ इस जगह से आती-जाती हैं।

दिल्ली - इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें।
बेंगलुरु - केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बोर्ड इंडिगो, एयर इंडिया।
तिरुपति - तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो, एयर इंडिया बोर्ड।

Yana Rock's Map

काड़िया ध्रो कच्छ गुजरात की ग्रैंड कैन्यन

Previous Post
Next Post

0 comments: