शनिवार, 29 मई 2021

Jalandhar beach, Diu - जाने से पहले जाने जरूरी बातें 2021

जालंधर समुद्र तट (Jallandhar beach), काफी शांत सुथरा और सुंदर बीच है और यहाँ मै इस बीच के बारे जरूरी जानकरी देने जा रहा हूँ।

अगर आप जालंधर समुद्र तट पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और इस बीच के बारे में जनना चाहते हैं की कैसा है? तो पोस्ट को पढ़कर जानकारी हो जाएगी।

वैसे तो जालंधर शहर, पंजाब में स्थित है लेकिन यहाँ जालंधर समुद्र तट की बात हो रही है जो की पंजाब में स्थित नही है तो आइये जानते हैं जलंधर समुद्र तट के बारे में।

जालंधर समुद्र तट के बारे में (About jalandhar beach diu)

Jallandhar beach

यह बीच दमन एवं दीव के दीव में मुख्य शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शांत और साफ़ सुथरा बीच है। यह बीच दीव फोर्ट से 2 किमी और दीव बस स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर स्थित अरब सागर से मिला हुआ है।

इस बीच का नाम हिन्दू धर्म के राक्षस "जालंधर" पर रखा गया है जिसका वध भगवान श्री विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से किया गया था।

यह बीच काफी शांत है और ज्यादा भीड़ भाड़ भी देखने को नही मिलती है तो अगर आप शांत बीच पर जाने की सोच रहे हैं जालंधर घूमने जा सकते हैं।

जालंधर बीच पर समर हाउस और हेरिटेज वाक नाम से दो जगह है। समर हाउस थोडा ऊंचाई पर जहाँ से समुद्र को देख सकते हो वहीं हेरिटेज वाक पर पैदल चल सकते हो हालाँकि यह दोनों जगह कुछ ख़ास नही बनी है

यह बीच बिलकुल फ्री है आप यहाँ आकर घंटों तक बैठे सकते हैं और समुद्र की लहरों को देखकर शांति तथा सकून का अनुभव कर सकते हैं।

बीच के आस पास ठहरने के लिए होटलों और रिसोर्ट का अच्छा प्रबंध है। दीव में नागोया और घोघला जैसे सुन्दर बीच भी मौजूद है आप वहां पर भी घूमने जा सकते हैं।

नागोआ और घोघला के बारे में मैंने पहले ही अपने आर्टिकल में बताया हुआ है आप उनको भी पढ़ सकते हैं नीचे लिंक दिया हुआ है।

जालंधर समुद्र तट पर करने लायक चीजें (Things to do at Jallandhar beach)

Jallandhar beach

जालंधर समुद्र तट पर करने और देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं हालाँकि इस बीच पर आप नहा नही सकते हो लेकिन आस पास घूमने और नज़रों का आनंद ले सकते हो।

कभी कभी बीच पर रोमांचक पानी के खेल भी उपलब्ध रहते हैं है अगर आप वाटर स्पोर्ट्स में रूचि रखते हैं तो यहाँ पर पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं।

दीव में स्थित होने से आस पास देखने के लिए बहुत सी चीजें है जिन्हें आपको जरूर देखने जाना चाहिए.यहाँ पास एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध जालंधर मंदिर है. निकट ही चन्द्रिका देवी का हिन्दू मंदिर भी है।

बीच से कुछ ही दूरी पर गंगेश्वर मंदिर (दीव से 3 किमी ), दीव का किला, पानी का कोठा स्थित ह आप वहां भी घूमने जा सकते हैं।

जालंधर समुद्र तट कैसे पहुंचे? (How to reach Jallandhar beach)

जब आप दीव (diu) पर पहुँच जाते हो तो आप वहां से टैक्सी, बाइक या स्कूटर के माध्यम से जालंधर बीच पर जा सकते हो. दीव सड़क मार्ग से गुजरात राज्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

हवाई मार्ग - दीव में अपना खुद एयरपोर्ट है और यहाँ के लिए दिल्ली, बंगलौर, मुंबई, कोलकाता और पोरबंदर से दैनिक उड़ाने उपलब्ध है।

रेल मार्ग से - निकटतम रेलवे स्टेशन, सोमनाथ और वेरावल है जो की दीव से 63 किमी और 67 किमी दूर है. यहाँ पहुँचने के बाद बस या सवारी के माध्यम से यहाँ पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग - पोरबंदर, जूनागढ़ और वेरावल से दीव के लिए सीधी बसें चलती है इसके अलावा आप मुंबई, अहमदाबाद या बड़ोदा से NH8 पर सेल्फ ड्राइविंग करके यहाँ पहुँच सकते हो।

इन्हें भी देखें

Jalandhar beach Map

Previous Post
Next Post

0 comments: